आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार के साथ सपा : अखिलेश यादव
लखनऊ, 7 मई । जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो टूक कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए उनकी पार्टी सरकार के साथ है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि ऑल पार्टी मीटिंग फिर होना तय हुआ है, जो हमारी पार्टी से सुझाव होगा, वह देंगे। सजग रहते हुए ही सीमा की सुरक्षा हो सकती है। सरकार जो फैसला लेना चाहे, ठोस कदम उठाना चाहे आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए, हमारी पार्टी सरकार के साथ है।
उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा को लेकर कोई चूक, कोई स्वीकार नहीं कर सकता है। हमें अपनी सेना और सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है। उन्हीं की वजह से हम सुरक्षित माहौल में रह पा रहे हैं।
अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि अब नए तरीके का युद्ध है और इसमें फौज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका परिणाम यह हुआ कि ‘अग्निवीर’ जैसी व्यवस्था लागू हुई थी, जो स्थायी नहीं है, लेकिन वे ही लोग अब परंपरागत तरीकों को क्यों अपना रहे हैं?
उन्होंने कहा कि कस्टोडियल डेथ में यूपी नंबर एक है। कौन आजादी दे रहा है? जब आप विधानसभा में बोल देंगे ठोक दो, तो यही होगा।
सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार सपा नेताओं को फंसा रही है। आजम, रमाकांत, इरफान को पुराने मामलों में फंसाया है। गायत्री प्रजापति भी जेल में हैं।
उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आउटगोइंग सीएम हैं, इसलिए अन्याय ज्यादा हो रहा है। यह वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए हम सब मिलकर इस सरकार को हटाने का काम करेंगे।
मोहिनी एकादशी 2026: 27 अप्रैल को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अच्छी नींद और सेहत के लिए जानें सोने की सबसे सही दिशा
हैदराबाद का चमत्कार: 800 साल पुराने मंदिर में पानी पर तैर रहा है भारी-भरकम पत्थर
अक्षय तृतीया 2026: आज मनेगा महापर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े