यूक्रेनी सेना ने पकड़े दो उत्तर कोरियाई सैनिक, रुस खामोश, कीव में होगी पूछताछ
कीव,। यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क इलाके के युद्ध वाले इलाके से दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ा है। ये सैनिक यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे थे। इससे पहले भी यूक्रेन ने कई बार कुर्स्क में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती का दावा किया था लेकिन रूस ने इस मसले पर कोई बयान नहीं दिया था।
कुर्स्क पर यूक्रेन ने करीब पांच महीने पहले कब्जा कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस की ओर से दस हजार से ज्यादा उत्तर कोरियाई सैनिक युद्ध क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि पकड़े दोनों सैनिक कीव लाए जा रहे हैं, जहां पर उनसे पूछताछ की जाएगी। पत्रकार भी उनसे सवाल पूछ सकेंगे। रूस ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले डोनेत्स्क में एक सुपरमार्केट को मिसाइल से निशाना बनाया है। इस हमले में दो नागरिकों की मौत हुई है, जबकि अन्य दो घायल हो गए। रूस के इस आरोप को लेकर यूक्रेन ने कोई टिप्पणी नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रसारित हो रही तस्वीर में क्षतिग्रस्त इमारत के सामने मलबे का ढेर दिख रहा है और एक कार जलती नजर आ रही है।
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?
IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा
Swati Maliwal का बयान: मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
Harbhajan Singh का बयान: जनता के लिए लड़ना था, अब Y सिक्योरिटी पर सवाल
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला
क्रूज हादसे के बाद एक्शन में सरकार, सीएम जबलपुर पहुंचेंगे आज
CGPSC मेन्स परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम
IPL 2026 में फॉर्म से जूझ रहा दिल्ली का बल्लेबाज, शुरुआती चमक के बाद फीका प्रदर्शन