मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिला गौ-शाला में गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का किया भूमि-पूजन
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन के रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला पहुंचकर वेद ऋचाओं के उच्चारण के मध्य गौ-पूजन कर गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दी गई 3.5 करोड़ रूपये की निधि से नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे गौ-माता शेड, सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी साथ थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2024 को गौ-संवर्धन वर्ष घोषित किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लक्ष्य सभी गौ-वंशों का संरक्षण एवं संवर्धन कर लावारिस गौ-वंश से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना, देशी नस्ल की गायों का उन्नयन, जैविक खाद से ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार द्वारा गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौ-वंश आहार अनुदान को दोगुना किया गया है। अब पंजीकृत गौ-शाला के पशुओं को प्रतिदिन 40 रूपये आहार अनुदान दिया जा रहा है।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, अच्युतानंद महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव आदि जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?
IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा
Swati Maliwal का बयान: मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
Harbhajan Singh का बयान: जनता के लिए लड़ना था, अब Y सिक्योरिटी पर सवाल
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला