शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन से भरपूर नजर आए शाहिद
Deva: शाहिद कपूर की फिल्म 'Deva' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में शाहिद धमाकेदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई है। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसके बाद से फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। शाहिद कपूर पूरे ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन और अपने इंटेंस लुक के साथ नजर आए। अभिनेता पूरे ट्रेलर में छाए रहें। वह शहर से गुंडों का सफाया करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में गुंडों और देवा के बीच जबरदस्त संघर्ष दिखा है, जो फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने वाला है। पुलिसवाले के किरदार में अभिनेता काफी जंच रहे हैं। लंबे समय के बाद वह किसी एक्शन फिल्म में दिखे हैं। अभिनेता को ‘आई एम माफिया…’ डायलॉग बोलते हुए सुना जा सकता है।
'भसड़ मचा' गाने पर डांस के साथ ट्रेलर हुआ रिलीज
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के गाने 'भसड़ मचा' पर परफॉर्मेंस के साथ इसे रिलीज किया गया। इवेंट में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने शिरकत की। निर्माताओं ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की। शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद के फैंस लंबे समय से उन्हें एक्शन अवतार में देखना चाहते थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था टीजर
हाल ही में फिल्म का टीजर भी जारी किया गया था। 5 जनवरी 2025 को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इस छोटी क्लिप में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शाहिद का डांस और उनका इंटेंस लुक नेटिजन्स का काफी पसंद आया था। 'Deva' के स्टार कास्ट की बात की जाए तो फिल्म में शाहिद के अलावा देवी की मुख्य भूमिका में पूजा हेगड़े हैं और उनके साथ पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुबरा सैत भी शामिल हैं।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल