बांद्रा के तालाब के पास मिला हमले में इस्तेमाल किया चाकू का तीसरा हिस्सा
सैफ अली खान केस में पुलिस ने अब तक कई सबूत जुटाए हैं। सैफ अली खान पर उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चाकू से हुए जानलेवा हमले के मामले की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस को अब इस घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू का तीसरा हिस्सा मिला है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने रेलवे स्टेशन जाते समय चाकू का हैंडल झील के पास फेंक दिया। बुधवार को पुलिस ने चाकू का यह हैंडल बरामद किया है। मामले की जांच के दौरान आरोपी के फिंगरप्रिंट, आरोपी की टोपी, खून से सने कपड़े, एक मोबाइल फोन, ईयरफोन, चाकू के दो हिस्से जुटाए हैं। अब पुलिस को चाकू का तीसरा हिस्सा भी मिल गया है।
हाथापाई के दौरान टूटा चाकू
बांद्रा पुलिस को चाकू का तीसरा हिस्सा 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग से लगभग 1.4 किलोमीटर दूर बांद्रा तालाब के पास स्वामी विवेकानंद रोड पर मिला। घटना के बाद आरोपी ने बांद्रा रेलवे स्टेशन जाते समय चाकू का हैंडल झील के पास फेंक दिया था। पुलिस ने बुधवार को यह टुकड़ा जब्त कर लिया। घटना में इस्तेमाल चाकू हाथापाई के दौरान टूट गया था। एक हिस्सा अभिनेता की रीढ़ की हड्डी में धंस गया, दूसरा हिस्सा उनके घर से पुलिस को मिला। तीसरा हिस्सा अब तक गायब था, जो कल बुधवार 22 जनवरी को मिला।
सीसीटीवी फुटेज में पता चली ये बात
सीसीटीवी फुटेज में पहले ही आरोपी को घटना को अंजाम देने के बाद 16 जनवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे बांद्रा स्टेशन की ओर जाते हुए देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जांच के तहत पुलिस क्राइम सीन को रिक्रिएट कर सकती है। सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सवेरे हमला हुआ। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उनकी कई घंटे सर्जरी चली। करीब पांच दिन बाद सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिली और वे घर लौट चुके हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल