शरीर में खून की कमी के लक्षण
शरीर में खून की कमी वैसे तो किसी भी उम्र और किसी भी जेंडर के इंसान को हो सकती है, लेकिन महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या ज्यादा देखी जाती है. दरअसल महिलाएं अपने जीवन चक्र में मासिक धर्म, प्रेग्नेंसी और रजोनिवृत्ति जैसे कई बदलावों से गुजरती हैं. कुछ लोगों में बढ़ती उम्र या हेल्थ संबंधित समस्याओं के चलते भी खून की कमी हो जाती है. शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए दवाएं लेने के अलावा सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट को हेल्दी रखें. शरीर में खून बढ़ाने के लिए आप कुछ फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
थकान और कमजोरी के लक्षण
खून की कमी होने पर जल्दी थकान होना, हमेशा कमजोरी महसूस करना, सांस लेने में दिक्कत, चेहरे और आंखों में पीलापन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए. शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए आयरन सबसे जरूरी पोषक तत्व माना जाता है, तो वहीं विटामिन बी12 भी हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन के लिए आवश्यक होता है. तो चलिए जान लेते हैं कि कौन से फूड्स खाने चाहिए.
चुकंदर को करें डाइट में शामिल
शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में चुकंदर और चुकंदर का साग शामिल करना चाहिए. ये दोनों ही चीजें आयरन से भरपूर हैं. चुकंदर को पकाने के अलावा सलाद की तरह कच्चा भी खाया जा सकता है जो काफी फायदेमंद रहता है.
खजूर का करें सेवन
आयरन के सोर्स की बात करें तो खजूर भी एक बेहतरीन फूड है. रोजाना दो से तीन खजूर खाना चाहिए. इसका सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद होता है. खजूर खाने से हड्डियों और मांसपेशियों को भी ताकत मिलती है साथ ही में ये तुरंत एनर्जी देने का काम करता है.
डेयरी प्रोडक्ट लेना है जरूरी
शरीर में खून बढ़ाने के लिए रोजाना दूध पीने के अलावा इससे बनी चीजें जैसे दही पनीर आदि भी खाना चाहिए. डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम, आयरन के साथ ही विटामिन बी12 भी होता है जो हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन में सहायक है.
ये फल है बेहद फायदेमंद
शरीर में विटामिन-मिनरल की कमी को पूरा करने के लिए मौसमी फलों का सेवन करना सबसे बढ़िया रहता है. वहीं शरीर में खून बढ़ाने की बात करें तो अनार खाना अच्छा माना जाता है.
ये ड्राई फ्रूट करें डाइट में शामिल
शरीर में खून की कमी है तो रोजाना कम से कम 25 ग्राम किशमिश का सेवन करना चाहिए. किशमिश में अच्छी मात्रा में होता है. आधा कप किशमिश में करीब 1.3 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है जो डेली जरूरत का 7 प्रतिशत है.
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?
IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा
Swati Maliwal का बयान: मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
Harbhajan Singh का बयान: जनता के लिए लड़ना था, अब Y सिक्योरिटी पर सवाल
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला