वीर पहाड़िया ने किया शिखर, सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बारे में बड़ा खुलासा
वीर पहाड़िया इन दिनों स्काई फोर्स से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वीर की यह डेब्यू फिल्म थी। करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के दौरान वीर ने अपने भाई शिखर के अलावा सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बारे में कई बाते बताईं।
करण जौहर के चैट शो, कॉफी विद करण में बातचीत के दौरान, फिल्म निर्माता ने वीर पहाड़िया से जब उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा और उन्हें तब आश्चर्य हुआ जब उन्होंने खुले तौर पर यह सार्वजनिक किया कि वे भाई-बहनों को डेट कर रहे हैं। कथित तौर पर करण ने कहा, "मेरा मतलब है, यह अतीत की बात है। आप दोनों ने दो भाइयों को डेट किया था। हम तीनों के बीच समानता यह है कि वे दोनों मेरी बिल्डिंग में रहते थे।" दरअसल, यहां बात जान्हवी कपूर- शिखर पहाड़िया और खुशी कपूर-वीर पहाड़िया की डेटिंग की हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्काई फोर्स के अभिनेता (वीर पहाड़िया) ने स्वीकार किया कि इस एपिसोड के प्रसारण के बाद उनके दोस्तों ने भी उनकी खिंचाई की। उन्होंने कहा कि चूंकि उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था और वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए थे। उन्हें इस एपिसोड को देखने के बाद काफी हिचक महसूस हुई थी। वीर ने कहा, "यह सब जब हुआ तो मुझे नहीं पता था कि यह बड़ा प्लेटफॉर्म है और यह मेरे लिए थोड़ा शर्मनाक हो गया था।''
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा ने केदारनाथ से बतौर अभिनेत्री डेब्यू करने से पहले वीर पहाड़िया को डेट किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर वीर और सारा के बीच ब्रेकअप की खबरें आईं। वहीं कथित तौर पर जान्हवी और शिखर का ब्रेकअप कुछ सालों तक चला, लेकिन आखिरकार दोनों फिर से साथ आ गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर