चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में रोहित शर्मा का पाकिस्तान जाना रद
Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। यह हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा। 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इससे पहले खबर आई थी कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साथ ही कप्तानों की मीटिंग रद कर गई है। ट्रॉफी के साथ सभी टीमों के कप्तानों के फोटोशूट को भी रद कर दिया गया है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते पाकिस्तान पहुंचने से मना कर कर दिया है। ऐसे में सभी टीमों के कप्तानों को लेकर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं होगी। मतलब अब रोहित का पाकिस्तान जाना नहीं होगा।
टीमों का व्यस्त है शेड्यूल
PCB को व्यस्त कार्यक्रमों के कारण टीमों की अनुपलब्धता के कारण टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की बैठक रद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सूत्र ने बताया कि टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों का कार्यक्रम बहुत व्यस्त है। इंग्लैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज है जबकि ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका में टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज खेलेंगे।
देर से पाकिस्तान पहुंचेंगी टीमें
इन आयोजन के रद होने से भारतीय फैंस कहीं ना कहीं खुशी और दुख भी हो रहा होगा। क्योंकि रोहित शर्मा पर अब इन सब इवेंट के लिए पाकिस्तान की धरती पर नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि, अभी PCB की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। भारतीय टीम 15 फरवरी को दुबई के लिए रवाना होगी। वहीं, 18 फरवरी को इंग्लैंड, पाकिस्तान लैंड करेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया 19 फरवरी को पाकिस्तान पहुंचेगी।
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा