प्रियंका चोपड़ा मुंबई पहुंचीं, भाई की शादी में शामिल होने के लिए काम से लिया ब्रेक
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को लेकर चर्चा है कि वह जल्द ही महेश बाबू के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'SSMB 29' में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के व्यस्त शेड्यूल से उन्होंने छोटा सा ब्रेक लिया है। 2 फरवरी को मुंबई पहुंचीं प्रियंका का यह दौरा उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के कारण है। सिद्धार्थ ने पिछले साल यानी 2024 में नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। अब वह जल्द ही एक भव्य समारोह में उनसे विवाह करेंगे।
इतने दिन तक मुंबई में रुकने की है प्लानिंग
भाई की शादी के लिए मुंबई में अगले 10 दिन तक प्रियंका चोपड़ा की रुकने की योजना है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका सभी पारिवारिक रस्मों में शामिल होंगी। वहीं, सिद्धार्थ और नीलम की शादी की तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन उनकी सगाई में प्रियंका के शामिल होने से साफ है कि यह शादी जल्द ही होने वाली है।
कौन हैं नीलम उपाध्याय?
नीलम उपाध्याय एक जानी-मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। 5 अक्टूबर 1993 को मुंबई में जन्म लेने वाली नीलम ने अपनी पहचान दक्षिण भारतीय सिनेमा में बनाई है। उनका एक भाई भारत में और एक बहन ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। नीलम की शोबिज में एंट्री Mtv के शो स्टाइल चेक से हुई थी। इसकी वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रस्ताव मिलने लगे। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2012 में तेलुगु फिल्म मिस्टर सेवन से की और इसके बाद कई सफल फिल्मों में अभिनय किया।
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
आज़ादी के 78 साल बाद गांव में पहली बार आई बिजली
PSL 2026 प्लेऑफ में चार कप्तानों की दिलचस्प टक्कर
मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लाठी-डंडों से गुंडागर्दी का आरोप
ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति
राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास