भोपाल मंडल को इंटर डिविजनल टिकट चेकिंग शील्ड सहित 6 दक्षता शील्ड मिली
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के 69वें रेल सप्ताह समारोह के अंतर्गत महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय महोदया द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार आवंटित किये गये| इस अवसर पर जबलपुर में आयोजित भव्य समारोह में रेल कर्मचारियों एवं भोपाल, जबलपुर और कोटा मंडल के विभिन्न विभागों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भोपाल मंडल को कुल 6 दक्षता शील्ड प्राप्त हुई हैं, जो मंडल की उत्कृष्ट सेवाओं और प्रयासों को दर्शाती हैं।
भोपाल मंडल के चार कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरुस्कार महाप्रबंधक महोदया द्वारा प्रदान किये गए । साथ ही भोपाल मंडल को इंटर डिविजनल टिकट चेकिंग ,विद्युत, इंजीनियरिंग, संरक्षा, राजभाषा और सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित रनिंग रूम शील्ड प्रदान की गई। इन प्रतिष्ठित शील्डस को भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी एवं मंडल के शाखाधिकारियों ने महाप्रबंधक से प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर भोपाल मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्षोल्लास है। भोपाल मंडल ने इन विभागों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रेलवे सेवा को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाया है। रेल प्रशासन ने सभी पुरस्कृत विभागों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।
Bharat Kapoor का निधन, 80 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत
Gujarat में सपा की एंट्री, निकाय चुनाव में बड़ी जीत
Narendra Modi गंगटोक में युवाओं के साथ खेले फुटबॉल, विकास योजनाओं से पहले खास अंदाज
Bhopal में जनगणना कार्य तेज, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
बंगाल में सियासी संग्राम: ‘जय महाकाली’ बनाम ‘जय श्रीराम’ के बीच बढ़ी टकराहट
बेमेतरा में बड़ा जनसंवाद कार्यक्रम, अधिकारी और जनप्रतिनिधि होंगे आमने-सामने
सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, हमले में युवक की दर्दनाक मौत