दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूरी तरह से विराम लग गया - योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में बीजेपी की बंपर जीत और मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने दिल्ली की जीत के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि करीब ढाई दशक के बाद दिल्ली में कमल खिलने जा रहा है। इसके लिए वह दिल ने सभी को बधाई दी। आम आदमी पार्टी पर हमलावर सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूरी तरह से विराम लग गया है। अब विकास, सुशासन और लोक कल्याण की योजनाओं का सही लाभ दिल्ली के लोगों को मिल सकेगा। पिछले 11 सालों से जो स्थिति दिल्ली के अंदर कर दी गई थी उसने दिल्ली को बहुत पीछे धकेल दिया है।
सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली की जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया गया। भलाई के नाम पर वास्तविक लोक कल्याणकारी योजनाओं से जनता को वंचित रखा गया। जिस तरह की लूट और झूठ की राजनीति को आगे बढ़ने दिया उसका अब पर्दाफाश हो गया है। अब कह सकते हैं कि मां यमुना के तट पर बसी हुई दिल्ली विकास देखेगी। अब दिल्ली के लोगों को उन सभी वेलफेयर स्कीम का फायदा मिलेगा, जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले 11 साल से बैरियर का काम कर रही थी।
सीएम योगी ने अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने सपा पर करारा तंज कसते हुए कहा कि इस सीट पर उपचुनाव ने समाजवादी पार्टी के परिवारवाद और झूठ की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा दिया है। जनता ने डबल इंजर सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के मॉडल पर भरोसा जताया है। जनता ने साफ कर दिया है कि भले ही समाजवादी पार्टी ने अपने राजनीति स्वार्थ के लिए झूठ का कितना भी सहारा क्यों न लिया हो और कितना भी प्रोपेगेंडा क्यों न किया हो, लेकिन जनता उनको पूरी तरह से सबक सिखा दिया है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण