सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के तीन छात्रों की मौत,दर्शन कर मथुरा से लौटते समय हुआ हादसा
फिरोजाबाद, जनपद थाना मक्खनपुर क्षेत्र में घुनपई गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की जान चली गई। ये तीनों दोस्त मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे, जब अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सचिन, भूपेंद्र और प्रमोद के रूप में हुई है। सभी मृतक ग्वालियर, मध्यप्रदेश के निवासी थे सचिन,सिमरिया नरवर,भूपेन्द्र, घाटीगांव बनवारी और प्रमोद डबरा आरुषि गांव निवासी थे और करहल, मैनपुरी में किराए के मकान में रहते थे। वे जसवंत नगर के एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। यह लोग शनिवार को मथुरा-वृंदावन गए थे जो रात में लौट रहे थे। रास्ते मे उनकी हादसे में मौत हो गयी।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जिस वाहन से यह हादसा हुआ है उसकी तलाश करायी जा रही है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण