नरसिंहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती ने छत से छलांग लगाई, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से बड़ी खबर आ रही है। जहां रेप से आहत एक लड़की ने छत से छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तुरंत जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की के पैर में फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोट है। जानकारी के मुताबिक करेली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या था पूरा मामला?
इससे पहले खबर आई थी कि नरसिंहपुर जिले में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे 15 फीट ऊंची छत से फेंक दिया गया। घटना को उसके परिजनों ने पड़ोसी के घर की छत पर अंजाम दिया। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करेली थाना क्षेत्र में हुई। लेकिन अब ताजा अपडेट के मुताबिक युवती खुद को बचाते हुए घायल हुई है।
दो आरोपी फरार
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य फरार हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी की चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बेटी घायल अवस्था में कराह रही है। पिता ने तत्काल डायल 100 पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने पर बेटी को नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
रूफटॉप सोलर से चमका लखनऊ, घर-घर बन रहे मिनी पावर प्लांट
लखनऊ में अर्बन डेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार, LDA की नई पहल
काशी में आस्था का संगम: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन
गंगा एक्सप्रेसवे से 5700 युवाओं को रोजगार, यूपी में बढ़ेगा रोजगार का दायरा
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी में NEET काउंसिलिंग घोटाला: सिक्योरिटी मनी न लौटाने पर प्रोफेसर-स्टेनो सस्पेंड
सुबह 9 बजे तक 18% मतदान, नादिया में BJP एजेंट का सिर फूटा; TMC पर आरोप
इंदौर में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, PWD अधिकारी सस्पेंड, ग्वालियर अटैच