भाजपा का दावा कहा- दिल्ली की तरह पंजाब में भी केजरीवाल की होगी करारी हार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित उनकी पार्टी की हार के बाद भाजपा सांसदों ने दावा किया है कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के करारी होगी। दिल्ली में आदमी पार्टी की हार और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पंजाब के मंत्रियों के साथ बैठक को लेकर भाजपा सांसदों ने दावा किया कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को दिल्ली की तरह हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा सांसद भगवत कराड ने कहा, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के चुनाव हारने के बाद वो अब पंजाब की बैठक कर रहे हैं। लेकिन पंजाब के विधायकों के साथ मीटिंग करके उनको कुछ मिलने वाला नहीं है। उनको जनता में विश्वास जगाना पड़ेगा और जनता के बीच में जाकर काम करना होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार हुई है, वैसे ही आगामी पंजाब चुनाव में भी उनकी हार होगी।दिल्ली चुनाव में आप और कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विपक्षी अलायंस इंडिया ब्लॉक को लेकर उठ रहे सवाल पर भाजपा नेता अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इंडी अलायंस सिर्फ और सिर्फ भाजपा के खिलाफ बना था। उनके पास कोई विचार नहीं है। अब ये गठबंधन ज्यादा दिन नहीं टिकने वाला है। अरविंद केजरीवाल की पंजाब कैबिनेट के साथ बैठक को लेकर भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा, उन्होंने दिल्ली का सत्यानाश किया। उन्होंने जनता को गंदा पानी पिलाया और बार-बार झूठ बोला। अब जब दिल्ली की जनता ने उनको विदा कर दिया तो वो पंजाब की तरफ रुख कर गए हैं।
वोटिंग के बीच तृणमूल कांग्रेस का हमला—पीएम मोदी को 4 मई को इस्तीफा देने की चुनौती
आखिरी वक्त पर मिली मंजूरी, मेकर्स को करनी पड़ी एडिटिंग
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- भारी संख्या में पहुंचे मतदाता
ईरान की दो-टूक: अमेरिका-इज़रायल माने तो होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल देंगे
वोटिंग के बीच विवाद—केंद्रीय बलों पर मतदाताओं को डराने का आरोप
रूफटॉप सोलर से चमका लखनऊ, घर-घर बन रहे मिनी पावर प्लांट
Ram Charan का पत्ता कटा, साउथ के नए स्टार की एंट्री
लखनऊ में अर्बन डेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार, LDA की नई पहल
काशी में आस्था का संगम: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन