इंदौर: मेट्रो को मिली हरी झंडी, दौर वासियों को इसी महीने मिल सकती है सौगात
इंदौर: शहरवासियों का मेट्रो ट्रेन में सफर करने का सपना साकार होता नजर आ रहा है। कमर्शियल रन से पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सिक्योरिटी की टीम ने सेफ्टी ऑडिट करने के लिए सोमवार को सिविल कार्यों का अंतिम निरीक्षण किया। हर विभाग के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की रिपोर्ट देखी।
गांधीनगर डिपो से सुपर कॉरिडोर स्टेशन 3 तक 5.8 किमी में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े हर छोटे-बड़े काम की बारीकी से जांच की गई। एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) के अधिकारी ने बताया कि सभी दस्तावेज सीएमआरएस टीम को सौंपे जा चुके हैं। सोमवार और मंगलवार को निरीक्षण के बाद दिल्ली में भी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। हरी झंडी मिलते ही इसी महीने से मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू हो सकता है।
निरीक्षण में सब कुछ सही पाए जाने पर ही सीएमआरएस टीम ओके रिपोर्ट देगी। जिम्मेदारों के दावे के मुताबिक दिसंबर 2024 में मेट्रो का कमर्शियल रन नहीं हो सकता। अब एमपीएमआरसीएल के अधिकारियों ने कमर कस ली है। सीएमआरएस टीम के निरीक्षण से पहले स्थानीय अधिकारियों ने हाल ही में पांच स्टेशनों, जन सुविधाओं और ट्रैक सुरक्षा के मापदंडों का निरीक्षण भी किया था।
निरीक्षण में इन पर फोकस
ट्रैक की सुरक्षा। ट्रैक के नट-बोल्ट की जांच। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना। स्टेशन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जांच। जन सुविधा के लिए लगाए गए सिस्टम का ट्रायल।
वोटिंग के बीच तृणमूल कांग्रेस का हमला—पीएम मोदी को 4 मई को इस्तीफा देने की चुनौती
आखिरी वक्त पर मिली मंजूरी, मेकर्स को करनी पड़ी एडिटिंग
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- भारी संख्या में पहुंचे मतदाता
ईरान की दो-टूक: अमेरिका-इज़रायल माने तो होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल देंगे
वोटिंग के बीच विवाद—केंद्रीय बलों पर मतदाताओं को डराने का आरोप
रूफटॉप सोलर से चमका लखनऊ, घर-घर बन रहे मिनी पावर प्लांट
Ram Charan का पत्ता कटा, साउथ के नए स्टार की एंट्री
लखनऊ में अर्बन डेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार, LDA की नई पहल
काशी में आस्था का संगम: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन