बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'ने झा 2', अब तक 1.2 अरब डॉलर की कमाई
चीनी एनिमेटेड फिल्म 'ने झा 2' ने मात्र दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। 29 जनवरी को रिलीज होने के बाद यह फिल्म एक अरब डॉलर की कमाई करने वाली पहली गैर-हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसके साथ ही इसने चीन की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
फिल्म ने अब तक की इतनी कमाई
रिपोर्ट डेटा के अनुसार 'ने झा 2' ने अब तक 1.2 अरब डॉलर (करीब 10,000 करोड़ रुपये) आंकड़ा पार किया है। इस उपलब्धि के बाद फिल्म को चीन की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट का दर्जा प्राप्त हो गया है। फिल्म समीक्षक रेमंड झोउ के अनुसार 'ने झा 2' एक ऐसी फिल्म है, जिसने हर उम्र के दर्शकों को आकर्षित किया है और सभी को सिनेमाघरों की ओर खींचा है।
अमेरिका में भी होगी रिलीज
यह फिल्म फिलहाल सिर्फ चीन में ही रिलीज हुई है और वहां यह बेहद सफल साबित हो रही है। अमेरिका में फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है, जिसके लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के इंटरनेशनल दर्शकों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है।
2019 में आया था पहला भाग
'ने झा 2' का पहला पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था, जो चेंगदू कोको कार्टून एनीमेशन स्टूडियो की पहली फिल्म थी। पहले भाग ने भी अपनी कहानी और बेहतरीन एनिमेशन के कारण दर्शकों का दिल जीता था। अब इसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रहा है।
सुपरनैचुरल पावर पर आधारित है फिल्म
'ने झा 2' फिल्म 'इन्वेस्टीचर ऑफ द गॉड्स' पर आधारित है। यह दो दोस्तों की कहानी है, जिनमें से एक ने सुपरनैचुरल पावर के साथ जन्म लिया है। 'ने झा 2' ने एक बार फिर से यह बात साबित की है कि जब कंटेंट अच्छा हो, तो कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त कर सकती है।
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला
क्रूज हादसे के बाद एक्शन में सरकार, सीएम जबलपुर पहुंचेंगे आज
CGPSC मेन्स परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम
कोरबा पावर प्लांट में बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
महंगाई का बड़ा झटका: गैस सिलेंडर 3000 के पार
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
होर्मुज संकट: खाड़ी देशों में अब जमीनी रास्तों से हो रही सप्लाई