सीएम मोहन दिल्ली दौरे पर, उन्नत प्रदेश और इन्वेस्टमेंट ले लिए निवेशकों से होगी खास चर्चा
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को दिल्ली दौरे पर हैं। यहां होटल ताज महल में इन्वेस्ट एमपी जीआईएस-2025 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम के तहत वे देश-विदेश के निवेशकों से चर्चा कर उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग और इंटरेक्टिव राउंडटेबल करेंगे और उन्हें आगामी ग्लोबल समिट के नवाचारों से अवगत कराएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और सरकार की औद्योगिक नीतियों के साथ-साथ प्रतिबद्धता से भी अवगत कराएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन माधवकृष्ण सिंघानिया, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और जेके सीमेंट के सीईओ के स्वागत भाषण से होगी। इसके बाद इन्वेस्ट एमपी जीआईएस-2025 पर एक विशेष कर्टेन रेजर वीडियो प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की प्रमुख झलकियां दिखाई जाएंगी।
इंटरेक्टिव राउंडटेबल भी होंगे आयोजित
कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण इंटरेक्टिव राउंडटेबल भी आयोजित किए जाएंगे। प्रथम गोलमेज बैठक में दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि तथा द्वितीय गोलमेज बैठक में विभिन्न देशों के राजदूत भाग लेंगे। इसमें निवेश एवं साझेदारी की नई संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।
निवेश अवसरों की दी जाएगी डिटेल जानकारी
मुख्य सचिव अनुराग जैन एवं प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र कुमार सिंह राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों एवं निवेश अवसरों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले उद्योग जगत के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। प्रबंध संचालक मप्र औद्योगिक विकास निगम चंद्रमौली शुक्ला निवेशकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करेंगे।
24 से भोपाल में जीआईएस का शुभारंभ
बता दें कि 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। समिट के दूसरे दिन समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों के साथ ही राज्य सरकार देश-विदेश के निवेशकों से लगातार संपर्क एवं संवाद कर रही है। इसी के चलते आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में इन्वेस्ट एमपी जीआईएस-2025 का कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला
क्रूज हादसे के बाद एक्शन में सरकार, सीएम जबलपुर पहुंचेंगे आज
CGPSC मेन्स परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम
कोरबा पावर प्लांट में बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
होर्मुज संकट: खाड़ी देशों में अब जमीनी रास्तों से हो रही सप्लाई
ED की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर में छापा, करोड़ों की संपत्ति जब्त