बीजेपी विधायकों में लाखों रुपए देने की होड़, कोई 51 तो कोई 11 लाख देने को तैयार
इंदौर: भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान की इंदौर में शुरुआत हुई, जहां पहले ही दिन विधायकों में लाखों रुपए दान करने की होड़ मच गई। तीसरे नंबर के विधायक गोलू शुक्ला ने सबसे पहले 51 लाख रुपए दान करने की घोषणा की, जिससे माहौल गरमा गया। इसके बाद विधायक महेंद्र हार्डिया और मधु वर्मा ने भी 15-15 लाख रुपए दान करने की घोषणा की। मधु वर्मा ने पहले 11 लाख रुपए दान करने की घोषणा की थी, लेकिन फिर इसे बढ़ाकर 15 लाख कर दिया और सुबह ही यह राशि संगठन को सौंप दी।
खुलेआम होने लगी होड़
यह मामला तब और दिलचस्प हो गया जब विधायकों ने मंच से एक-दूसरे से ज्यादा धनराशि दान करने की खुलेआम घोषणा शुरू कर दी। जब गोलू शुक्ला ने 51 लाख रुपए दान करने की घोषणा की, तो सभी चौंक गए और विधायकों के बीच इस होड़ को मंच से ही रोकना पड़ा। मंच से वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा में इस तरह से सबसे ज्यादा धनराशि दान करने की परंपरा नहीं है, जिसके बाद यह होड़ खत्म हो गई।
छोटी विधानसभा ने दिया सबसे ज्यादा पैसा
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से निधि के रूप में 25 रुपए लेती थी, जिसे अब बढ़ाकर 250 रुपए कर दिया गया है। तीसरे नंबर की विधानसभा सबसे छोटी होने के बावजूद 51 लाख का सहयोग देने की घोषणा की है, जिससे यह विधानसभा चर्चा का विषय बन गई।
घर-घर जाकर धन संग्रह करना
धन संग्रह के लिए भाजपा ने विधायकों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के घर-घर जाकर धन संग्रह करने की योजना बनाई है। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस अभियान के प्रभारी होंगे और जवाहर मंगवानी उनके सहायक होंगे। यह अभियान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर से शुरू होगा और इसके बाद वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सत्यनारायण सत्तन और बाबू सिंह रघुवंशी के घर जाकर धन संग्रह किया जाएगा।
भाजपा का यह निधि अभियान शहरी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा है। पहले ही दिन ग्रामीण क्षेत्रों से 9.51 लाख रुपए की धनराशि एकत्रित हुई, जिसमें से 6.5 लाख रुपए जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने प्रदेश प्रभारी को सौंपे। भाजपा का यह दान अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?