बेबीलान टॉवर से कूदकर युवक की मौत, आसपास के लोग हैरान
रायपुर। बुधवार को रायपुर के बेबीलान टॉवर की सातवीं मंजिल से कूदकर विजय बसोने ने आत्महत्या कर ली। मामले की वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। विजय मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला था। वह लोधीपारा में किराये का मकान लेकर रह रहा था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विजय बसोने पहले बेबीलान टॉवर में ही अकाउंटेंट का काम करता था। मगर, किसी वजह से उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद वह दूसरे होटल में काम करने लगा था। इसके बाद अचानक वह इस होटल में पहुंचा और आत्महत्या कर ली।
किडनी से जुड़ी बीमारी थी
पुलिस ने युवक के घरवालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विजय को किडनी से जुड़ी बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था। इस इलाज में बहुत पैसे खर्च हो रहे थे। वह कचना के एक होटल में अकाउंटेंट की नौकरी करता था। वहां सैलरी कम होने की वजह से दिक्कते हों रही थी, जिसके बाद वह दूसरी नौकरी की तलाश कर रहा था, जिससे कि उसका खर्चा चल सके। कई जगह पता करने के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिल पाई थी। संभव है कि इसी वजह से वह तनाव में रह रहा हो और यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
पत्नी का आया था फोन
विजय लोधीपारा में जहां रहता है वहां, उसके साथ पिता, पत्नी और डेढ़ वर्ष की बच्ची भी साथ रहती थी। जबकि मां मध्य प्रदेश के बालाघाट में ही रहती हैं। बुधवार की सुबह घर से निकलने से पहले भी तबीयत खराब होने का कारण बताते हुए नाश्ता भी नहीं किया था। और अस्पताल की फाइल लेकर निकला था।
कूदने से पहले इधर-उधर घूमता रहा
बेबीलान टॉवर में मौजूद कर्मचारियों ने नाम नहीं छापने के अनुरोध पर बताया कि युवक कूदने से पहले काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान उसने टॉवर स्थित कुछ आफिस में भी नौकरी के लिए संपर्क किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई।इसके बाद वह सातवीं मंजिल की रेलिंग के पास पहुंच गया। कूदने से पहले कुछ सेकंड वहां पर रुक रहा। इस दौरान उसने दो बार पीछे पलट कर भी देखा। फिर अचानक रेलिंग को फांदकर नीचे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है