घर से शादी में गया चंचल, सुबह मिली हत्या की दुखद सूचना
गोरखपुर| बेलघाट थानाक्षेत्र के सोपाई गांव के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को मृतक अभिषेक चंद उर्फ चंचल गांव से गोरखपुर सिंघड़ियां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया।गांव वापसी के दौरान गांव के पास ही मनबढ़ों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में गांववालों ने चंचल को अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि विवाद में तीन गोली चंचल को मारी गई थी। तीनों गोली सिर में लगी थी।परिवार ने तहरीर के आधार पर गांव के ही मानवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह अतुल सिंह के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण