CM डॉ.मोहन यादव का गिफ्ट, टॉपर स्टूडेंट्स बच्चो को मिलेंगे 25-25 हजार रुपए
भोपाल: मध्यप्रदेश में बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री की मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश के 90 हजार छात्रों को इसका लाभ मिलेगा, जिसमें राजधानी भोपाल के 4477 छात्र शामिल हैं। यह कार्यक्रम 21 फरवरी को प्रशासनिक भवन अकादमी परिसर में आयोजित किया जाएगा। एमपी बोर्ड से कक्षा बारहवीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान करने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत छात्रों के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी, जिसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से छात्रों के बैंक खातों की जानकारी को अपडेट किया है।
टॉपर बच्चों को कब मिलेगी स्कूटी की राशि?
स्कूल में टॉप करने वाले छात्रों को स्कूटी की राशि मिलने का इंतजार जारी है। हालांकि, इस राशि के मिलने की तारीख अभी तक निर्धारित नहीं की गई है, जबकि वितरण की प्रक्रिया में दस दिन से अधिक समय बीत चुका है। राजधानी के 128 छात्रों का चयन किया गया था, जिनमें से 50 को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंच पर बुलाकर स्कूटी की चाबी सौंपी गई। छात्रों का कहना है कि राशि अभी तक नहीं आई है। स्कूल के प्राचार्यों के अनुसार, बच्चे अपने दस्तावेज जमा कर रहे हैं, जिससे स्कूटी का वितरण अभी भी अनिश्चित बना हुआ है। प्रदेश में कुल 7800 छात्रों को इस योजना का लाभ मिलना है।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट