उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग में भर्ती एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया और अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकीय, सहायक चिकित्सकीय एवं नर्सिंग ऑफिसर पदों की भर्ती प्रक्रिया की गहन समीक्षा की और समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक प्रस्ताव लोक सेवा आयोग (पीएससी) एवं कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को शीघ्र भेजे जाएं और भर्ती से संबंधित समस्त औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मेडिकल संस्थानों में मैनपावर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि प्रदेश के नागरिकों को सुचारु रूप से स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। उन्होंने नवीन ज़िला चिकित्सालयों के निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा की और निर्देश दिए कि कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए और अधोसंरचना विकास के कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। इस दौरान प्रमुख सचिव संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी, एवं संचालक प्रवीण सिंह अढ़ायच सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित