राज्यमंत्री गौर ने भेल क्षेत्र में 3 करोड़ रुपए लागत की सड़कों के डामरीकरण का किया भूमि पूजन
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 3 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण के कार्य का भूमि-पूजन किया। राज्यमंत्री गौर ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गोविंदपुरा के नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए हम सतत कार्य कर रहे हैं। निरंतरता के साथ क्षेत्र की प्रगति के कार्य जारी हैं। राज्यमंत्री गौर ने अधिकारियों से कहा कि सड़क मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता से करें। राज्य मंत्री गौर ने महात्मा गांधी चौराहा से पिपलानी पेट्रोल पंप तक 2 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण कार्य जिसकी लागत 1 करोड़ 61 लाख रुपए है और चेतकब्रिज चौराहा से अवधपुरी रोड तक 4 किलोमीटर में 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सेवंतिका पेट्रोल पंप से गोविंदपुरा थाने तक डामरीकरण तथा अन्नानगर से डीआरएम तक एक करोड़ 16 लाख की लागत से पेचवर्क का कार्य किया जाएगा। पार्षद मधु शवनानी, वी शक्ति राव, प्रताप बेस, गणेश राम नागर, शिवलाल मकोरिया, नारायण परमार, संजय शवनानी सहित जनप्रतिनिधि एवं रहवासी मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित