दिनेश कार्तिक का बयान: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 5 स्पिनरों का चयन बहुत ज्यादा है
Dinesh Karthik: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड में 5 स्पिनरों को शामिल किया गया है. जिसमें रवींद्र जडेजा के अलावा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है. अब सवाल है कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड में 5 स्पिनरों की जरूरत थी? इस सवाल का जवाब दिया है भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने. दिनेश कार्तिक का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड में 5 स्पिनरों का चयन बहुत ज्यादा है. इसके बजाय 4 स्पिनर्स का होना बेहतर होता. हालांकि यह देखना मजेदार होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट इन स्पिनरों का इस्तेमाल कैसे करते हैं.
5 स्पिनर्स बहुत ज्यादा है...
दिनेश कार्तिक ने कहा कि 5 स्पिनर्स, मुझे लगता है कि यह बहुत ज्यादा है. मेरा मानना है कि भारतीय स्क्वॉड में 4 स्पिनर्स को रहना चाहिए था. इसके अलावा दिनेश कार्तिक का मानना है कि भारतीय स्क्वॉड में चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिलना चाहिए था. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया है. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि हर्षित राणा को टीम मैनेजमेंट का सपोर्ट मिल रहा है. साथ ही हर्षित राणा ने मोहम्मद सिराज की तुलना में ज्यादा प्रभावित किया है.
23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला
बताते चलें कि आज से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो रहा है. वहीं, गुरूवार को भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज करेगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी. सके बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने होगी. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 2 मार्च को आमने-सामने होंगी.
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates