युवाओं को हमारे महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेना चाहिए: राज्यमंत्री गौर
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि युवाओं को हमारे महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। वर्तमान की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से सीख लेनी चाहिए। राज्यमंत्री गौर बुधवार को परमवीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती पर गोविंदपुरा साकेत नगर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।
राज्यमंत्री गौर ने कहा कि दुनिया में कुछ ऐसी महान विभूति और व्यक्तित्व होते हैं, जो अपने श्रेष्ठ कर्मों से अपनी राष्ट्रभक्ति की छाप प्रत्येक जन मन पर छोड़कर जाते हैं और जिनके जाने के बाद भी वर्षों जमाना उनको याद करता है। भारतवर्ष के महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भारतवर्ष की एक ऐसे ही महान विभूति थे। जिन्हें कुशल रणनीतिकार, दूरदर्शी शासक और पराक्रमी योद्धा के रूप में जाना जाता है।
राज्य मंत्री गौर ने कहा कि कहा कि छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने सनातन धर्म की ध्वजा को हाथ में लेकर लोगों के मन में अपने धर्म के प्रति अलख जगाने का काम किया। हम सबको अपने बच्चों में राष्ट्रभक्ति के जज्बा को अधिक मजबूत करना चाहिए। मातृभूमि से प्रेम करना सिखाना और देश प्रेम की भावना के साथ सनातन धर्म को आगे बढ़ाना, यही हमारी आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में पार्षद जितेन्द्र शुक्ला, सुरेंद्र वाटिका, मोनिका ठाकुर, अर्चना परमार, नीरज सिंह, सुनील द्विवेदी, प्रताप वारे, नारायण सिंह परमार, रामबाबू पाटीदार, प्रताप सिंह बेस, आनंद पाठक, धर्मेंद्र पाटीदार, प्रदीप पाठक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?
IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा
Swati Maliwal का बयान: मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
Harbhajan Singh का बयान: जनता के लिए लड़ना था, अब Y सिक्योरिटी पर सवाल
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला