रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठने का हो सकता है खतरा, किसे मिलेगा मौका?
Ravindra Jadeja: आज भारतीय टीम अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान का आगाज करेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी. बहरहाल, इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. अब सवाल है कि अगर रवींद्र जडेजा बाहर बैठते हैं, तो प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलेगा? ऐसा माना जा रहा है कि रवींद्र जडेजा की जगह प्लेइंग इलेवन में वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है.
रवींद्र जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर को मिलेगा मौका?
सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रवींद्र जडेजा का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में गौतम गंभीर और रवींद्र जडेजा लंबी बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के आधार पर दावा किया जा रहा है कि रवींद्र जडेजा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे, गौतम गंभीर संभवतः यही बात ऑलराउंडर को समझा रहे हैं. पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन में काफी सारे लैफ्ट हैंडेड बैट्समैन हैं. लिहाजा भारतीय टीम को ऑफ स्पिनर की जरूरत होगी. ऐसे में रवींद्र जडेजा के ऊपर वाशिंगटन सुंदर को तरजीह मिल सकती है.
आंकड़े बताते हैं भारत का पलड़ा भारी
बताते चलें कि आज चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है? आंकड़े बताते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 41 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें भारत ने बांग्लादेश को 32 बार हराया है. जबकि टीम इंडिया को 8 बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 1 मैच बिना किसी नतीजे पर खत्म हुआ. इसके अलावा भारत और बांग्लादेश की टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर कुल 10 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 8 बार बांग्लादेश को हराया है. जबकि बांग्लादेश को 2 बार जीत नसीब हुई है.
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला
क्रूज हादसे के बाद एक्शन में सरकार, सीएम जबलपुर पहुंचेंगे आज
CGPSC मेन्स परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम
कोरबा पावर प्लांट में बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
होर्मुज संकट: खाड़ी देशों में अब जमीनी रास्तों से हो रही सप्लाई
ED की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर में छापा, करोड़ों की संपत्ति जब्त