सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर फरार हुए आयोजक, वर-वधु पक्ष ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
राजकोट | राजकोट से एक चौंका देनेवाली घटना सामने आई है| राजकोट में आज सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था| जिसमें सुबह से ही 28 दूल्हा समेत बाराती और कन्या पक्ष के बड़ी संख्या में लोग विवाह मंडप में पहुंच गए थे| लेकिन ऐन मौके पर सामूहिक विवाह का आयोजन करने वाले तीन आयोजकों के अचानक गायब हो जाने से हंगामा मच गया| आयोजकों के फोन भी बंद आ रहे थे| सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है| सामूहिक विवाह के आयोजकों के फरार होने से अपने जीवनसाथी के साथ सात फेरों की तमन्ना लेकर लेकर आईं दुल्हनों समेत उनकी माताओं की आंखें भर आईं| जानकारी के मुताबिक राजकोट में ऋषिवंशी समाज सेवा संघ द्वारा आज सर्व ज्ञाति समुह लगन का आयोजन किया गया था| सामूहिक विवाह स्थल पर सुबह 6.30 बजे से दूल्हा-दुल्हन समेत बड़ी संख्या में लोगों को पहुंचना शुरू हो गया| विवाह करानेवाले पंडित भी स्थल पर पहुंच गए थे| विवाह समारोह शुरू होने वाला था, लेकिन 3 आयोजकों के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नहीं होने के कारण शुरू नहीं हो सका| काफी देर तक आयोजकों के नदारद रहने से वर-वधू पक्ष के लोग परेशान हो गये। साथ ही आयोजकों को फोन करने पर पता चला कि उनके मोबाइल नंबर भी बंद हैं। रात तक आयोजक इन सभी के संपर्क में थे, लेकिन लोगों का आरोप है कि तीनों आयोजक चंद्रेश छत्रोला, दिलीप गोहेल और दीपक हिरानी सुबह फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई है| लोगों ने आयोजकों का पता लगाने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की| वर-वधू पक्ष के लोगों ने आयोजकों पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया| पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। शादी समारोह रुकते ही कुछ दुल्हनों और माताओं की आंखों में आंसू छलकने से माहौल देख सभी भावुक हो गए|
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण