चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए मिचेल स्टार्क, खुद बताई बड़ी वजह
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साफ किया है कि पाकिस्तान में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहने के उनके फैसले के पीछे बड़ा कारण टखने का दर्द है. हाल ही में श्रीलंका में सीरीज के दौरान टखने में दर्द के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने यह भी कहा था कि उनके फैसले के पीछे कुछ ‘व्यक्तिगत विचार’ भी थे.
चैंपियंस ट्रॉफी से क्यों बाहर हुए मिचेल स्टार्क?
मिचेल स्टार्क ने एक पॉडकास्ट पर कहा, ‘कुछ अलग-अलग कारण हैं, कुछ व्यक्तिगत विचार हैं. टेस्ट सीरीज के दौरान मेरे टखने में थोड़ा दर्द था, इसलिए मुझे बस इसे ठीक करने की जरूरत है. बेशक (वर्ल्ड) टेस्ट (चैंपियनशिप) फाइनल होने वाला है और उसके बाद वेस्टइंडीज का दौरा है. कुछ आईपीएल क्रिकेट भी है.’
स्टार्क ने अब पूरी दुनिया के सामने खोल दिया राज
मिचेल स्टार्क ने कहा, ‘लेकिन मेरे दिमाग में सबसे ऊपर फाइनल टेस्ट है. अपने शरीर को ठीक करूंगा, अगले कुछ महीनों में कुछ क्रिकेट खेलूंगा और फिर (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए तैयार हो जाऊंगा.’ 35 वर्षीय मिचेल स्टार्क ने इन गर्मियों में भारत और श्रीलंका के खिलाफ सात टेस्ट मैच खेले हैं और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों में सबसे व्यस्त रहे.
स्टार्क IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे
ऑस्ट्रेलिया के लिए आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त है जिसमें जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल होना है. उसके बाद वेस्टइंडीज का तीन टेस्ट का दौरा है. स्टार्क आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेलेंगे.
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर