अरवलिया गोशाला में गोवंश की मौत से हड़कंप, बजरंग दल ने जताया विरोध
भोपाल की अरवलिया गोशाला में कुछ गोवंश मृत मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। वे बुधवार को गोशाला में अचानक पहुंच गए थे। ताकि, व्यवस्थाओं के बारे में पता चल सके, लेकिन यहां गोवंश के लिए न तो पानी की व्यवस्था नजर आई और न भूसे की। इसे लेकर जिला प्रशासन से शिकायत भी की गई है। अरवलिया में नगर निगम गोशाला संचालित करता है, लेकिन यही पर ढेरों अव्यवस्थाएं मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज हो गए। अरवलिया के ही कार्यकर्ता शुभम ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। वीडियो में अव्यवस्थाएं नजर आ रही है।
10 से 15 गोवंश के मृत होने की आशंका
शुभम ने बताया कि गोशाला में पानी के ड्रम खाली मिले। खाने के लिए भूसा भी नहीं था। जब यहां जिम्मेदारों से बात की तो वे कुछ नहीं बता पाए। 10 से 15 गोवंश मृत अवस्था में मिले हैं। कलेक्टर से इसकी शिकायत की जाएगी।
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’