"भगवान हनुमान हमारे भी हैं" – बलिया में मुस्लिम समाज उतरा सड़क पर
उत्तर प्रदेश के बलिया में हनुमान मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर शराब की दुकान है. इसके विरोध में अब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मोर्चा खोल लिया है. मुस्लिम समुदाय के लोग हनुमान मंदिर के पास से शराब की दुकान को हटाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं. उनकी मांग है कि ये शराब की दुकान हटाई जाए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान हमारे भी हैं.
शराब की दुकान के विरोध में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर ताला लगा कर मंदिर को काले कपड़े से ढक दिया गया है. पूजा-पाठ भी मंदिर में बंद कर दिया गया है. हनुमान जयंती के दिन क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मंदिर के बाहर सड़क पर शुद्धि बुद्धि यज्ञ किया. वहीं आज क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मंदिर के बाहर सड़क पर बैठ कर प्रशासन की इस बेरुखी का विरोध किया.
अल्लाह से मंदिर के लिए मांगी दुआ
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह से दुआ मांगी कि मंदिर के पास से शराब की दुकान तुरंत हटा दी जाए. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि धर्म किसी का भी हो. हम अपमान नहीं सहेंगे. हम मुसलमान हैं, लेकिन इस मंदिर के निर्माण से लेकर अब तक हुए हर आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज हनुमान मंदिर पर काला कपड़ा देख मन बहुत दुखी हुआ और हृदय को भी कष्ट पहुंच रहा है.
किसी के धर्म से खिलवाड़ नहीं करते
उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की है कि शहर के मवेशी अस्पताल रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के बगल से शराब की दुकान जल्द से जल्द हटाई जाए. अतहर अली का कहना है आज मंदिर के बगल में 20 मीटर पर शराब की दुकान खुली हुई है. पहले ये शराब की दुकान पीछे थी, लेकिन बढ़ते-बढ़ते पास में आ गई. मेरा सरकार से निवेदन है कि दुकान को जितना जल्दी हो सके, बंद कर दें. ताकि हनुमान जी की पूजा पाठ हो सके. पूजा पाठ करने के लिए महिलाएं परेशान हैं. हम लोग मुसलमान हैं किसी के धर्म से खिलवाड़ नहीं करते हैं.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल