रेडक्रॉस की भूमिका अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें - डेका
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष टोमन साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रबंधन समिति के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों को विशेष प्रयास करने कहा। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को टी.बी. रोग से मुक्त करने के लिए रेडक्रॉस को अहम भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की भूमिका और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करना होगा। डेका ने विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।
छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. के. राउत ने बताया कि राज्य के 32 जिलों में जिलास्तरीय रेडक्रॉस समिति के चुनाव कराए गए। इन जिला प्रतिनिधियों ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को चुना।
इस अवसर पर छत्त्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष रूपेश पाणिग्रही, सचिव डॉ. रूपल पुरोहित, कोषाध्यक्ष संजय पटेल, बलराम साहू, डॉ. प्रदीप कुमार साहू और युवराज देशमुख उपस्थित थे।
आखिरी वक्त पर मिली मंजूरी, मेकर्स को करनी पड़ी एडिटिंग
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- भारी संख्या में पहुंचे मतदाता
ईरान की दो-टूक: अमेरिका-इज़रायल माने तो होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल देंगे
रूफटॉप सोलर से चमका लखनऊ, घर-घर बन रहे मिनी पावर प्लांट
Ram Charan का पत्ता कटा, साउथ के नए स्टार की एंट्री
लखनऊ में अर्बन डेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार, LDA की नई पहल
काशी में आस्था का संगम: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन
गंगा एक्सप्रेसवे से 5700 युवाओं को रोजगार, यूपी में बढ़ेगा रोजगार का दायरा
ED रेड में लाखों कैश और किलो भर चांदी बरामद, हड़कंप मचा