इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किए शासनादेश, अनुकंपा से शिक्षक नियुक्ति पर रोक
इलाहाबाद उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) ने सहायक अध्यापक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मामले में बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश सरकार के शासनादेशों को रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट ने मृतक आश्रित सेवा नियमावली के तहत आश्रित को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति को अनुच्छेद 14, 16 व 21 ए के खिलाफ होने के कारण असंवैधानिक करार दिया है.
हाईकोर्ट ने मृतक आश्रित को सहायक अध्यापक नियुक्त करने की अनुमति देने वाले 4 सितंबर 2000 और 15 फरवरी 2013 के शासनादेशों को रद्द कर दिया है और सरकार को इन पर अमल न करने का निर्देश दिया है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
हालांकि याचिका में शासनादेशों की वैधता को चुनौती नहीं दी गई थी इसलिए कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई कर उसको रद्द कर दिया है. इसी के साथ कोर्ट ने याची के आश्रित कोटे में नियमानुसार सहायक अध्यापक के अतिरिक्त अन्य किसी पद पर नियुक्ति पर तीन माह में विचार कर निर्णय लेने का निर्देश दिया है.
नियुक्ति में समानता के खिलाफ
यह फैसला न्यायमूर्ति अजय भनोट की सिंगल बेंच ने शैलेंद्र कुमार और पांच अन्य की समान याचिकाओं को निस्तारित करते हुए दिया है. कोर्ट ने कहा कि लोक पद खुली प्रतियोगिता से भरे जाने चाहिए. लोक पदों पर नियुक्ति में सभी को समान अवसर देने का संवैधानिक उपबंध है. ऐसे पदों को आश्रित कोटे से भरना कानून का दुरूपयोग करना है. यह बैंक डोर इंट्री है, जो लोक पदों पर नियुक्ति में समानता के खिलाफ है.
सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति की मांग
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति सामाजिक स्टेटस का विषय है, जबकि आश्रित कोटे में नियुक्ति परिवार में अचानक आई आर्थिक विपदा से राहत देना है. याचीगण ने आश्रित कोटे में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति की मांग की थी. कोर्ट ने इस मांग और शासनादेश को अनिवार्य शिक्षा कानून 2009 की धारा 3 व मृतक आश्रित सेवा नियमावली 1999के नियम 5 के खिलाफ करार दिया है. कोर्ट ने आदेश की प्रति प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश को अनुपालन के लिए भेजने का आदेश दिया है.
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण