एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली देश की ज़मीन, अफगानिस्तान में रहा एपीसेंटर
जोरदार भूकंप से आज 2 बार भारत की धरती दहल गई। सुबह असम में भूकंप के झटके लगे थे और दोपहर में करीब 12:20 बजे पुंछ इलाके में जोरदार भूकंप आया। कश्मीर घाटी में आज बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच आए भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी है। कश्मीर घाटी में आए जोरदार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर धरती के नीचे 86KM की गहराई में मिला।
कश्मीर घाटी में आए भूकंप के झटके दिल्ली-NCR तक महसूस किए गए। भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान और उसके पड़ोसी देश अफगानिस्तान की धरती भी भूकंप से दहली है। हालांकि तीनों देशों में भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन कश्मीर घाटी में खराब मौसम के बीच भूकंप से लोग सहमे हुए हैं। अफगानिस्तान में आए भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 130 किलोमीटर की गहराई में मिला है।
असम में भी आया था भूकंप
बता दें कि आज सुबह करीब 7 बजकर 38 मिनट पर असम के नागांव (Nagaon) में भूकंप के झटके लगे थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई। भूकंप के झटके नागांव समेत कई गांवों में महसूस किए गए। तीव्रता कम होने से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। बता दें कि असम और पूर्वोत्तर भारत Seismic Zone में आता है, इसलिए यहां अकसर भूकंप के झटके लगते रहते हैं।
म्यांमार में रोज आ रहा भूकंप
28-29 मार्च को म्यांमार में 7 से ज्यादा की तीव्रता का भयानक भूकंप आया था। भूकंप ने देश में भीषण तबाही मचाई थी। करीब 4000 लोगों की जान ले ली थी। उसके बाद से अब तक हर रोज म्यांमार में भूकंप आ रहा है। शुक्रवार (18 अप्रैल) की रात भी म्यांमार में भूकंप आया। म्यांमार में शुक्रवार रात 11 बजकर 4 मिनट पर 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। 11 बजकर 31 मिनट पर 3.7 की तीव्रता पर भूकंप आया था। भूकंप के झटके सहते हुए लोग दहशत के साये में जिंदगी बिता रहे हैं।
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल