पशु चिकित्सकों ने सुदूर ग्राम पदनार के जंगल में सिजेरियन ऑपरेशन कर बचाई गाय की जान
कोण्डागांव : विकासखंड कोंडागांव के मर्दापाल क्षेत्र अंतर्गत सुदूर ग्राम पदनार में पशु मालिक लखमु राम मडावी की गाय को बीते दो दिनों से बछड़ा जनने में परेशानी हो रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर वीएएस पशु चिकित्सालय कोंडागाँव डॉ. ढालेश्वरी द्वारा जांच करने पर पाया गया कि गाय की जनन नली संकरी होने के कारण बछड़ा बाहर नहीं आ पा रहा था एवं बछड़े की मृत्यु हो चुकी थी। गाय की जीवन रक्षा हेतु एवं पशु मालिक की सहमती के साथ डॉ. ढालेश्वरी द्वारा तत्काल सिजेरियन करने का निर्णय लिया गया एवं डॉ. कृष्ण कोराम, डॉ अनिल, डॉ. चंदना की टीम द्वारा ऑपरेशन कर मृत बछड़े को बाहर निकाला गया। शल्यक्रिया के दौरान एवीएफओ आलोक नेताम संजीत, खेमराज एवं अन्य ग्रामीणों का भी सहयोग रहा।
इंदौर में बड़ी कार्रवाई: होटल-हॉस्टल और रेस्टोरेंट पर छापेमारी शुरू
15 साल लिव-इन के बाद रेप का आरोप? Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी
सतर्क रहें! मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में दोहरी मार
जबलपुर में मंत्री-आईएएस टकराव, राकेश सिंह पर धमकी देने का आरोप
1 जून से फिर होगी 5वीं-8वीं की परीक्षा, एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
मथुरा में बाल कृष्ण के दर्शन को आए भगवान शिव, क्यों कहलाते हैं ‘शहर के कोतवाल’?