सिंगरौली में रिश्तों का कत्ल: बहन ने सुपारी देकर कराई भाई की हत्या, नदी में फिंकवाया शव
सिंगरौली: मध्यप्रदेश सिंगरौली जिले लंघाडोल थाना क्षेत्र ताल गांव में एक युवक की जूट के बोरे में लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। युवक की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट में डाक्टरों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। वहीं, जिस क्षेत्र में शव मिला था, वह छत्तीसगढ़ सीमा से भी लगा हुआ।
सोशल मीडिया से आसपास के थानों को सूचना दी गई
सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ के आसपास थानों में इसकी सूचना दी गई थी। तभी सिंगरौली पुलिस को जानकारी मिली कि छत्तीसगढ़ कोटाडोल थाना क्षेत्र मुर्किला गांव का रहने वाला लालबहादुर सिंह गोड़ पिछले तीन दिनों से लापता है। उसके भाई शिवप्रताप ने उसकी पहचान कर अपनी बहन फूलमती पर शंका जाहिर की थी। क्योंकि मृतक के घर दो युवक रुके थे और लापता होने के बाद से गायब थे ।
बहन पहले कर रही थी गुमराह
पुलिस ने भाई की निशानदेही पर बहन फूलमती से पूछताछ की तो पहले वह गुमराह कर रही थी। लेकिन आखिरकार पुलिस ने सच उगलवा लिया। मृतक बहन ने बताया कि आए दिन शराब के नशे में चूर होकर वह वृद्ध मां और उसके साथ मारपीट करता था। वह तंग आकर छत्तीसगढ़ के रहने वाले शिव कैलाश सिंह गोड़ और भूपति नाम दो युवकों को 10 हजार रुपए में सुपारी दे दी।
दोनों ने कर दी हत्या
वहीं, जैसे मृतक शराब के नशे में घर पहुंचा तो पहले प्लानिंग के तहत रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को मध्य प्रदेश सिंगरौली जिले स्थित गोपद नदी फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
जबलपुर में विश्वासघात: सगाई के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, फिर झूठा बहाना बनाकर तोड़ी शादी।