बहनों ने रंगोली बनाकर दिया "हर घर तिरंगा" अभियान का संदेश
भोपाल : हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण के लिये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुरहानपुर जिले की शाहपुर नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
प्रदेश के सभी जिलों में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को जोड़ रहा है।
"हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देगा।
राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास
“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान
पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की
Raghav Chadha और Sandeep Pathak समेत 7 नेता बने BJP सांसद, राज्यसभा सचिवालय की मंजूरी