प्रिंस नरूला ने जताया दुख, कहा- एल्विश के घर के बाहर हुई गोलीबारी से दिल दहल गया
मुंबई : एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच कथित तौर पर 36 का आंकड़ा है। कई बार दोनों के बीच मन-मुटाव और लड़ाई-झगड़े की खबर सामने आती रही हैं। मगर, हाल ही में जब एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी की घटना घटी तो प्रिंस नरूला पुरानी लड़ाई-झगड़े भूल एल्विश के सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है।
पुरानी लड़ाई भूल प्रिंस ने किया एल्विश का सपोर्ट
एमटीवी के शो 'रोडीज डबल क्रॉस' से ही प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच कथित विवाद की खबरें आती रहती हैं। शो के दौरान भी दोनों को भिड़ते देखा गया था। मगर, हाल ही में प्रिंस नरूला ने एल्विश यादव के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की निंदा की है और उनके माता-पिता को लेकर चिंता जताई है। प्रिंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है।
प्रिंस ने कहा, 'गोली चलाना ठीक बात नहीं'
प्रिंस नरूला ने लिखा है, 'किसी के घर गोली चलाना ठीक बात नहीं है। किसी के मां-बाप वहां रहते हैं। किसी को भी लग सकती है और इसमें उनकी क्या गलती है, अगर कलाकार कमा रहा है तो वो मेहनत के बाद ही है। बहुत बुरा लगा न्यूज देखकर'।
आमने-सामने देखे गए प्रिंस नरूला-एल्विश
बता दें कि एल्विश यादव और प्रिंस नरूला को एमटीवी के शो ‘रोडीज डबल क्रॉस’ में साथ देखा गया था। इस सीजन का विनर एल्विश यादव की टीम से रहा। प्रिंस और एल्विश, दोनों बतौर गैंग लीडर शो में नजर आए थे। इस शो के दौरान भी दोनों एक-दूसरे से खूब भिड़ते दिखे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों को कई बार आमने-सामने देखा गया।
बिग बॉस ओटीटी के विजेता रहे हैं एल्विश
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में स्थित घर पर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार हमलवारों ने 24 राउंड फायर किए। एल्विश के घर पर जिस समय गोलीबारी की घटना घटी, उस दौरान घर पर उसकी मां सुषमा यादव मौजूद थीं। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों एल्विश को 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 में देखा गया। एल्विश ने न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि शो में अपने पार्टनर करण कुंद्रा के साथ मिलकर यह शो जीता भी है।
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी