MP: भोलेनाथ के नगर भ्रमण में बिगड़ा माहौल, कांग्रेस-बीजेपी समर्थकों में जमकर झड़प
उज्जैन: जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील में आज भगवान भोलेनाथ की सवारी निकाली गई। सवारी में जहां एक और पूरा नगर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आया तो वहीं दूसरी और भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया।
विधायक और पूर्व विधायक के समर्थक भिड़े
दरअसल महिदपुर के कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस ने सवारी मार्ग पर एक मंच लगाया था, जिस पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। जैसे ही मार्ग से भाजपा के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थक निकले तो उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कुछ कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई की नौबत आ गई। देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी।
सड़क पर फेंकीं कुर्सियां
जो कुर्सियां कांग्रेस विधायक समर्थकों ने फेंकीं, वही कुर्सियां फिर सड़क से उठाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के मंच पर फेंकी। इस दौरान पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और मामला शांत करवाया। हालांकि इस विवाद में कांग्रेस विधायक और भाजपा के पूर्व विधायक मौके पर मौजूद नहीं थे। विवाद में बीच-बचाव कर रहे एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। कांग्रेस विधायक ने थाने में एक शिकायती आवेदन दिया है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
ऐसे शुरु हुआ विवाद
आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता भद्दे कमेंट्स कर रहे थे, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को लात और घूंसे मारे। कुर्सियां भी फेंकी गईं। कुर्सी फेंकने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी जाने लगीं।
पहली बार नहीं हुई ऐसी झडप
यह पहली बार नहीं है जब भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच इस तरह की झड़प हुई है। इससे पहले नवंबर 2024 में सांसद अनिल फिरोजिया के सामने दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। उस घटना में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ मारपीट भी हुई थी। दोनों पक्षों में पहले भी विवाद होता रहा है।
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम