RBI के ताज़ा आंकड़े: फॉरेक्स रिज़र्व 4.38 अरब डॉलर घटा
व्यापार: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 अगस्त को समाप्त सप्ताह 4.386 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 1.488 अरब डॉलर बढ़कर 695.106 अरब डॉलर हो गया था।
विदेशी मुद्रा आस्तियों में आई गिरावट
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.652 अरब डॉलर घटकर 582.251 अरब डॉलर रह गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है।
सोने का भंडार घटकर 85.003 अरब डॉलर रह गया
आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 665 मिलियन डॉलर घटकर 85.003 अरब डॉलर रह गया। साथ ही स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 46 मिलियन डॉलर घटकर 18.736 अरब डॉलर रह गए। इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति भी 23 मिलियन डॉलर घटकर 4.731 अरब डॉलर रह गई।
टी20 में बड़ा प्रयोग! BCCI की नई रणनीति, दो टीमों की तैयारी
कूच बिहार में गरजे खरगे: पीएम मोदी के बंगाल दौरों पर उठाए कड़े सवाल
पचपदरा रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड: पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले मचा हड़कंप
डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी
डोंबिवली के पास खाली ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत
भोपाल में भाजपा की 'महिला आक्रोश रैली': विपक्षी दलों के खिलाफ सीएम मोहन यादव ने भरी हुंकार
आध्यात्मिक रंग में रंगे विराट-अनुष्का, वृंदावन में किया दर्शन-पूजन
भारत-श्रीलंका के बीच बिछेगी तेल पाइपलाइन; उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति दिसानायके ने की चर्चा