लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 की मौत, 10 से अधिक घायल
लखनऊ । राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में रविवार सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। तेज धमाके के कारण फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी इमारत जमींदोज हो गई और आसपास के 2-3 मकान भी ध्वस्त हो गए। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शव दूर-दूर तक छिटककर गिरे। एक शव घर से करीब 100 मीटर दूर मिला। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच प्रशासन और पुलिस-फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
डीएम विशाख जी. और जॉइंट सीपी बबलू कुमार घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है तथा घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह फैक्ट्री अवैध पाई गई है, जो रिहायशी इलाके में एक घर के अंदर संचालित की जा रही थी। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा
आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
सेलम में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, केरल के 9 शिक्षकों की मौत
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला