राज्यमंत्री गौर की पहल पर सिविल हॉस्पिटल गोविंदपुरा में प्रसूति वार्ड शुरू, बिटिया की गूंजी किलकारी
भोपाल : गोविंदपुरा के हताईखेड़ा स्थित सिविल अस्पताल को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल ही में अस्पताल में पहली बार हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने जल्द से जल्द प्रसूति वार्ड शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में सिविल हॉस्पिटल में प्रसूति वार्ड शुरु किया गया जिसमें शनिवार को पहली बिटिया की किलकारी गूंजी। यहां पर सेक्टर-बी पटेल नगर रायसेन रोड निवासी सोनल बंसल पति सुनील बंसल ने सुबह 6:38 पर बेटी को जन्म दिया।
हथाईखेड़ा क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा शासकीय सिविल अस्पताल पांच लाख से अधिक आबादी के लिए आधुनिक और समर्पित स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। राज्यमंत्री गौर ने बैठक में कहा था कि अस्पताल का विस्तार कर इसे एक आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाए, जिससे आमजन को बेहतर इलाज और सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने निर्देश दिए थे कि महिला मरीजों की चिकित्सा और देखभाल को प्राथमिकता दी जाए और अस्पताल स्टाफ मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें।
10 रुपए में ओपीडी पंजीयन
सिविल अस्पताल में 10 रुपए में ओपीडी पंजीयन और आईपीडी का पंजीयन सिर्फ 30 रुपए में होता है। सभी वार्डों में नर्सिंग स्टेशन और स्टोर रूम के साथ-साथ मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था जैसी कई सुविधाएं यहां मिल रही हैं।
ममता बनर्जी का बड़ा दावा—इस बार भी TMC की ही सरकार बनेगी!
सिद्ध नाथ का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, गृह मंत्री का बड़ा बयान
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
Dindori के चंद्रागढ़ बालक आश्रम में फिर बड़ी लापरवाही
West Central Railway Employees Union के महामंत्री मुकेश गालव ने की सौजन्य भेंट
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
बिलासपुर के 8 साल के अद्विक ने किया बड़ा कमाल
आज़ादी के 78 साल बाद गांव में पहली बार आई बिजली