रियल लाइफ हीरो सोनू सूद फिर बने मददगार, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया हाथ
मुंबई: पंजाब इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। कई बॉलीवुड सेलेब्स पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया है। उन्होंने इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं और लोगों की मदद करने की बात कही है।
सोनू सूद ने बाढ़ का जायजा लिया
सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह नाव पर बैठे हैं। वह बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर रहे हैं। वह आम लोगों से मिल रहे हैं और उनसे बात कर रहे हैं। उन्होंनें तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा 'हमेशा पंजाब के साथ। हम जमीन पर थे। हमने नुकसान, दिल टूटने का दर्द देखा। हमने वह ताकत भी देखी जो कम नहीं हुई। गांव पानी में डूबे हुए हैं, जिंदगियां उजड़ी हुई हैं, लेकिन उम्मीद अभी भी कायम है। पंजाब को जो भी चाहिए हम मदद करने के लिए तैयार हैं। पुनर्निर्माण के लिए तैयार हैं। साथ मिलकर घाव भरने के लिए तैयार हैं। हम पंजाब के साथ हैं, हमेशा के लिए।'
कई यूजर्स ने सोनू सूद की इस पहल के लिए तारीफ की है।
किडनी की बीमारी से पीड़ित बच्चे से मुलाकात की
रविवार को सोनू सूद ने पंजाब में एक छोटे बच्चे से मुलाकात की, जो कथित तौर पर किडनी की बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि वह उसके ठीक होने में हर संभव मदद करेंगे।
उन्होंने एक्स पर अस्पताल से तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह बच्चे और उसके परिवार से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बाढ़ की वजह से इलाज प्रभावित नहीं होगा
सोनू सूद ने लिखा 'आज पंजाब में नन्हे अविजोत से मुलाकात हुई। उनके आगे एक बड़ी लड़ाई है। हम उसके ठीक होने में हर संभव मदद करेंगे। इस नन्हे फरिश्ते की स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वह अकेला नहीं है।'
5 सितंबर को सूद ने बताया कि उन्होंने लड़के के परिवार से बात की है और आश्वस्त किया है कि बाढ़ के कारण 'उसका इलाज बाधित नहीं होगा।'
सोनू ने लोगों की मदद करने की कही बात
एएनआई से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा 'मैं बागपुर, सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर, फाजिल्का, अजनाला जा रहा हूं और मैं चारों ओर जाकर स्थिति का पता लगाने की कोशिश करूंगा। पंजाब में अभी भी बारिश हो रही है, कई घर नष्ट हो गए हैं, लोगों की आजीविका बर्बाद हो गई है, इसलिए मैं पूरी मदद करने की कोशिश करूंगा। मैं स्थानीय प्रशासन से उनकी जरूरतों की सूची लूंगा।'
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
MP में किसानों के लिए बड़ा फैसला: अब खराब गेहूं भी खरीदेगी सरकार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
ममता बनर्जी का बड़ा दावा—इस बार भी TMC की ही सरकार बनेगी!
सिद्ध नाथ का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, गृह मंत्री का बड़ा बयान