दिन में दुकानों की रेकी, रात में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने लगाया जाल
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राशन दुकानों से चावल और अन्य खाद्य सामग्री चुराने वाले सात चोरों को पुलिस ने दबोच लिया है। ये आरोपी प्रदेश के कई जिलों में राशन की दुकानों पर चोरी कर चुके हैं। पुलिस को कई दिनों से अलग-अलग थानों में राशन चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद सूरजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोरवा के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में राशन की दुकानों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। जिसमें चावल, चीनी और अन्य सामान चोरी हो रहा था। इस मामले में पुलिस टीम पूरी तरह से सक्रिय थी। गुरुवार रात गश्त के दौरान कुछ लोग संदिग्ध दिखाई दिए, उनका पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए।
एक संगठित गिरोह कर रहा था यह काम
पुलिस को गाड़ी और पहले से ही कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिल गए थे। जिन्हें ट्रेस करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह एक संगठित गिरोह का काम था। ठाकुर ने बताया कि इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है। ये लोग काफी समय से राशन चोरी कर रहे थे और बाद में एक व्यापारी को बेच देते थे। उससे भी पूछताछ की जा रही है।
रास्ते में बदल देते थे बोरी
उन्होंने बताया कि ये लोग रास्ते में राशन की बोरी बदल दिया करते थे, जिससे किसी को चोरी का शक न हो और हाईवे के रास्ते शहर से बाहर निकल जाते थे। इनकी सहायता वहां के स्थानीय निवासी भी करते थे, जिसके बाद ये लोग उन्हें पैसा देते थे। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि गिरोह के कुछ सदस्य दिन में दुकानों को देखते थे और रात में उसी दुकान पर चोरी करते थे। ये लोग रोज अलग-अलग जिले में चोरी की घटना को अंजाम देते थे, जिससे लोगों को शक न हो।
पुलिस अन्य आरोपियों की कर रही है तलाश
उन्होंने बताया कि पुलिस कई दिनों से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पहले भी कई सुराग मिले थे, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
3 मई से बदल जाएगा रेल शेड्यूल, यात्रियों को हो सकती है परेशानी
सूर्यवंशी को आंख दिखाना पड़ा भारी! काइल जैमिसन पर BCCI का एक्शन
RBI Governor: इकोनॉमी मजबूत लेकिन कर्ज और महंगाई बढ़ने का खतरा
भारत में Cell Broadcast सेवा शुरू, मोबाइल पर आया सायरन अलर्ट क्यों?
मतगणना पर सियासी घमासान: Suvendu Adhikari ने उठाए सवाल
Weather Update: अगले दो दिनों में बारिश, तापमान में गिरावट संभव
बंगाल में महिलाओं की बंपर वोटिंग, पुरुषों से 2.5% आगे निकलकर बदली सियासत
पुराना विवाद फिर सुर्खियों में: शाहरुख पर लगे आरोपों पर नया बयान
Emergency पर सियासत तेज, सांसद निशिकांत दुबे ने उठाए गंभीर सवाल