इंदौर में अनूठा खिचड़ी भंडारे का आयोजन, 80 घंटे तक बटेगी 100 क्विंटल खिचड़ी
इंदौर: देशभर में नवरात्रि के अवसर पर अलग-अलग जगहों पर विभिन्न प्रकार के भंडारों का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे ही इंदौर के बिजासन मंदिर के पास एक अनूठा खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जो कि कई मायनों में अन्य भंडारे से अलग है. यह भंडारा करीब 80 घंटे तक चलेगा. जिसमें लगभग 100 क्विंटल खिचड़ी वितरित करने का लक्ष्य है. आयोजकों ने इस अनूठे भंडारे को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए उनके अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है.
सैकड़ों क्विंटल खिचड़ी बांटने का लक्ष्य
इंदौर हमेशा विभिन्न वजहों से सुर्खियों में बना रहता है, कभी स्वच्छता में नंबर वन के चलते तो अपने खान-पान को लेकर इस तरह अलग-अलग कामों की वजह से चर्चा में बना रहता है. इस बार इंदौर बिजासन रोड पर एक अनूठे खिचड़ी भंडारे के आयोजन के चलते चर्चा में बना हुआ है. आयोजनकर्ता शुभम शुक्ला ने बताया कि "नवरात्रि के दिनों में इस अनूठे भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें करीब 100 क्विंटल खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया जाएगा."
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
भंडारा आयोजनकर्ताओं के मुताबिक, इस साल यह भंडारा तकरीबन 80 घंटे तक आयोजित किया जाएगा, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड से कम नहीं है. भंडारा आयोजक दीपक शुक्ला ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के टीम अधिकारियों से भी संपर्क किया है, ऐसा अनुमान है कि इस बार यह भंडारा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी शामिल हो सकता है.
सैकड़ों लोग कर रहे सेवा
जानकारी के अनुसार, यह भंडारा इतना विशाल है कि इसको संचालित करने के लिए 200 से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो खिचड़ी बनाने से लेकर उसका वितरण तक का काम कर रहे हैं. इंदौर का बिजासन मंदिर मध्य प्रदेश के साथ ही देशभर में प्रसिद्ध है. जिसके चलते नवरात्रि के अवसर पर दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन करने के लिए आते हैं.
ऐसे में दूर दराज से माता का दर्शन करने आ रहे भक्त भंडारे में शामिल होकर खिचड़ी प्रसाद का लुफ्त उठा रहे हैं. स्थानीय साबूदाना विक्रेता गोरी शर्मा ने बताया कि "इस साल साबुदाने के दाम में काफी कमी आई है, जो साबूदाना पहले 58 रुपए प्रति किलो बिकता था, इस साल उसके दाम में काफी कमी आई है. अब 47 से 48 रुपए प्रति किलो बिक रहा है. इसी के चलते कई जगह पर साबूदाना का प्रसाद काफी संख्या में वितरित किया जा रहा है.
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा