मॉनसून को कहा अलविदा, छत्तीसगढ़ में लौट रही है ठंडक
छत्तीसगढ़ में अब मानसून की विदाई होने वाली है. प्रदेश में अब मौसम सामान्य होने लगा है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश से मानसून विदा ले सकता है, क्योंकि उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह से ड्राई हो गया है, बस केवल दक्षिणी इलाके में हल्का मौसम शुष्क बना हुआ है.
अगले दो दिन साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि उसके बाद कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी. वहीं, दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे अंतर बढ़ने लगा है, जिससे सुबह और रातें हल्की ठंडी महसूस होने लगी हैं.
बस्तर में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने केवल बस्तर संभाग में कही-कही हल्की बारिश की संभावना जताई है. बीजापुर, सुकमा जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, बाकी जिलों में मामूली बूंदाबांदी जैसे ही चांस बन रहे हैं, यानि तेज बारिश नहीं होगी.
ठंड का होगा एहसास
वहीं बारिश का दौर खत्म होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट लगातार जारी है, जिससे ठंड का असर बढ़ने लगा है, रात और सुबह के वक्त अच्छी ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि सरगुजा संभाग में तो सुबह के वक्त हल्की धुंध भी दिख रही है. हालांकि दोपहर तक मौसम हर जगह साफ हो जाता है. छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने इस बार अच्छी ठंड पड़ने की संभावना जताई है.
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला
क्रूज हादसे के बाद एक्शन में सरकार, सीएम जबलपुर पहुंचेंगे आज
CGPSC मेन्स परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम
कोरबा पावर प्लांट में बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
महंगाई का बड़ा झटका: गैस सिलेंडर 3000 के पार
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
होर्मुज संकट: खाड़ी देशों में अब जमीनी रास्तों से हो रही सप्लाई