ओंकारेश्वर में सिंहस्थ से जुड़े कार्यों की हुई समीक्षा
भोपाल : आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे ने शुक्रवार को खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर में सिंहस्थ से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त कर संबंधितों को निर्देश दिये कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ टाइम फ्रेम में पूरे किये जायें।
आयुक्त ने कहा कि सिंहस्थ-2028 में उज्जैन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुँचेंगे। श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएँ मिलें, इस बात को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य पूरे किये जायें। उन्होंने गुरुवार 16 अक्टूबर को कार्य स्थल पहुँचकर प्रगति की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान उन्होंने पीएचई, पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी, पर्यटन विकास द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।
एनएचडीसी के प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने सिंहस्थ-2028 में मंजूर हुए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में खण्डवा, बुरहानपुर एवं खरगौन जिलों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने अपने जिले में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
आखिरी वक्त पर मिली मंजूरी, मेकर्स को करनी पड़ी एडिटिंग
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- भारी संख्या में पहुंचे मतदाता
ईरान की दो-टूक: अमेरिका-इज़रायल माने तो होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल देंगे
रूफटॉप सोलर से चमका लखनऊ, घर-घर बन रहे मिनी पावर प्लांट
Ram Charan का पत्ता कटा, साउथ के नए स्टार की एंट्री
लखनऊ में अर्बन डेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार, LDA की नई पहल
काशी में आस्था का संगम: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन
गंगा एक्सप्रेसवे से 5700 युवाओं को रोजगार, यूपी में बढ़ेगा रोजगार का दायरा
ED रेड में लाखों कैश और किलो भर चांदी बरामद, हड़कंप मचा