कफ सिरप कांड: श्री सन फार्मा का मालिक रंगनाथन कोर्ट में पेश, नेता की तरह जेल में एंट्री
छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा जिले के परासिया में जिन 22 घरों के चिराग बुझ गए, उनके यहां दिवाली पर भी अंधेरा छाया रहा. जहरीले कफ सिरप बनाने के आरोपी श्री सन फार्मा के मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन जिस तरह से आरोपी रंगनाथन जेल में दाखिल हुआ, उस दबंगई की तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है. पुलिस रिमांड पूरी होने पर रंगनाथन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भेजा दिया गया. वह हाथ हिलाते हुए जेल में दाखिल हुआ.
रिमांड खत्म होने पर रंगनाथन को जेल भेजा
कोल्ड्रिफ् सिरप की वजह से छिंदवाड़ा जिले में 22 बच्चों की मौत होने के बाद इसके जख्म पीड़ित परिजनों को जिंदगीभर सताएंगे. पुलिस ने एसआईटी गठित करके इस दवा को लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी और मालिक रंगनाथन सहित उसके ऑफिस के कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है. 10 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को आरोपी रंगनाथन को परासिया की सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
हाथ हिलाकर किसे इशारे कर रहा था रंगनाथन
जैसे ही आरोपी रंगनाथन सिविल कोर्ट से बाहर निकल रहा था तो उसके चेहरे पर ना तो सिकन थी और ना किसी तरीके का अफसोस बल्कि चेहरे पर मुस्कुराहट थी. वह जब जेल जा रहा था तो जैसे कोई नेता हो इस तरह से लोगों का हाथ हिलाते हुए अभिवादन कर रहा था. अब चर्चा है कि आखिर रंगनाथन ये इशारे किसको कर रहा था. सोशल मीडिया पर रंगनाथन के हाथ हिलाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
फिलहाल रंगनाथन की ओर से कोई वकील नहीं
परासिया के एसडीओपी व SIT प्रभारी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया "आरोपी रंगनाथन को 10 दिन की पूछताछ के लिए कोर्ट से डिमांड मांगी गई थी. रिमांड के दौरान आरोपी को तमिलनाडु भी पुलिस लेकर गई थी, वहां उन्होंने देखा कि कंपनी में शेड्यूल एल और शेड्यूल m1 के नियम के तहत काम नहीं हो रहा था. इसके अलावा और भी कई खामियां और सबूत पुलिस ने जुटाए हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा."
अभी तक रंगनाथन की तरफ से कोई भी वकील कोर्ट में पेश नहीं हुआ. आरोपी रंगनाथन ने अपनी पैरवी खुद की और कोर्ट में अपने को बेकसूर बताया.
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण