अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर निर्माण कार्य सम्पन्न, मंदिर परिसर सजा भव्य रूप में
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य मंदिर समेत परकोटे के छह मंदिरों शिव, गणेश, हनुमान, सूर्य, मां भगवती, मां अन्नपूर्णा और शेषावतार मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। साथ ही इन सभी पर ध्वजदंड और कलश भी स्थापित कर दिया गया है। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने दी।
इसके अलावा सप्त मंडप (महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषाद राज, शबरी, ऋषि पत्नी अहिल्या) का निर्माण भी पूरा हो गया है। संत तुलसीदास का मंदिर भी पूरा हो गया है। गिद्ध राज जटायु और गिलहरी भी स्थापित हो गई है। इसके साथ ही दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्था से सीधे जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
तीव्रता से चल रहा पंचवटी का कार्य
इस बारे में सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़कें और फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने, भूमि सौंदर्य, हरियाली और 10 एकड़ में पंचवटी का कार्य तीव्रता से चल रहा है। इसके अलावा साढ़े तीन किलोमीटर घेराव की चारदीवारी (बाउंड्रीवॉल), ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह और सभागार का निर्माण भी चल रहा है।
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
जबलपुर में विश्वासघात: सगाई के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, फिर झूठा बहाना बनाकर तोड़ी शादी।