छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, सृष्टि पाठक के भजन ने जीता फैंस का दिल
मुंबई: अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। पिछले कुछ दिनों से वह छठ पर्व मनाने में व्यस्त थीं। छठ पर्व के आखिरी दिन अक्षरा सिंह के अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस सृष्टि पाठक ने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की, जिसमें छठ पर्व की प्यारी यादें समेटी गई हैं।
अक्षरा सिंह ने छठ की तस्वीरें साझा की
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर छठ पर्व की तैयारियों से लेकर घाट पर अर्ध्य देने तक की तस्वीरें साझा की हैं। परिवार के लोग भी इन तस्वीरों में शामिल नजर आ रहे हैं। खुद भी अक्षरा ने साड़ी पहनी है। घाट पर पूजा करते हुए भी अक्षरा ने तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। अपनी पोस्ट के साथ अक्षरा ने कैप्शन भी लिखा है, ‘पहला अर्घ्य सूर्य देव को, नई ऊर्जा और आशा के संग।’ फैंस ने भी अक्षरा की तस्वीरों को खूब प्यार दिया है।
सृष्ठि पाठक ने गाया छठ गीत
सृष्ठि पाठक ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह छठ का गीत गा रही हैं। साथ ही कैप्शन में भोजपुरी एक्ट्रेस ने लिखा, 'आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।' आगे उन्होंने हाथ जोड़ते हुए इमोजी बनाया है।
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार