दंपति की गला काटकर हत्या, खून से लथपथ मिले शव, इलाके में फैली सनसनी
बालाघाट। मध्य प्रदेश (MP News) के बालाघाट (Balaghat) जिले के कटंगी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक दंपति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वार्ड नंबर 2 में स्थित उनके घर में रमेश हाके (सेवानिवृत) और उनकी पत्नी पुस्तकला हाके के शव मिले। दोनों का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था।
पुलिस के अनुसार, हत्या बीती रात हुई लगती है। रमेश हाके सिंचाई विभाग की राजीव सागर परियोजना में वाहन चालक के पद से सेवानिवृत हो चुके थे। वे रोजाना सुबह मार्निंग वॉक पर निकलते थे। बुधवार सुबह जब वे नहीं उठे और घर से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को शक हुआ।
दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। मृतक दंपति के दोनों बच्चे नागपुर में निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। वे घर से दूर रहते थे, जिसके चलते दंपति अकेले रहते थे। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। लूटपाट या पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कुछ भी पुष्टि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही कटंगी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इधर इस हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट